मेटा इंडिया के भारतीय प्रमुख अजीत मोहन ने दिया अपने पद से इस्तीफा

बेंगलुरु,(एजेंसी)। मेटा इंडिया के भारतीय प्रमुख अजीत मोहन ने चार साल के लंबे कार्यकाल के बाद अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। मेटा इंडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कंपनी के मुताबिक, अजीत मोहन ने बेहतर अवसर की तलाश में अपने पद से इस्तीफा दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में वह मेटा के प्रतिद्वंद्वी स्नैप इंडिया में शामिल हो सकते हैं। कंपनी के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी रायटर्स को बताया कि मेटा इंडिया के डायरेक्टर और साझेदारी के प्रमुख मनीष चोपड़ा उनके जगह पर कंपनी का अंतरिम कार्यभार संभालेंगे।




