इसरो हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी, चेयरमैन को भेजा ई-मेल

बेंगलुरु स्थित ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद पुलिस और बम स्क्वाड जांच में जुट गए हैं।

बेंगलुरु/एजेंसी। बेंगलुरु में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) के हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस के मुताबिक, इसरो के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन के ऑफिस को धमकी भरा ई-मेल आया है।
पुलिस और बम स्क्वाड हेडक्वार्टर में जांच-पड़ताल कर रहे हैं। धमकी भरा मेल आने के बाद ही तुरंत जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक, इसरो के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन के ऑफिस को धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था। अलर्ट मिलने के बाद ही पुलिस की टीमें इसरो हेडक्वार्टर पहुंचीं। साथ ही बम स्क्वाड टीम भी मौके पर पहुंची।
बम स्क्वाड टीम ने इसरो हेडक्वार्टर के परिसर की ठीक तरह से तलाशी ली। तलाशी के दौरान कोई विस्फोटक चीज नहीं मिली है।
ई-मेल भेजने वाले का पता लगाने और मकसद का पता करने के लिए पुलिस की कई टीमें जांच कर रही हैं। अधिकारी यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या यह ई-मेल देश के बाहर से भेजा गया था।
बम से उड़ाने के धमकी भरे मेल मिलने की यह पहली घटना नहीं है। पिछले साल, दिल्ली के कई स्कूलों को भी ऐसे ही बम की धमकी वाले ईमेल भेजे गए थे, जिससे उन स्कूलों में हड़कंप मच गया था और सुरक्षा जांच की गई थी। दिल्ली के इन स्कूलों में DPS द्वारका, कृष्णा मॉडल स्कूल और सर्वोदय विद्यालय शामिल हैं।

बेंगलुरु में ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इमारत खाली  कराई गई. सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच जारी है ...

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button