वैष्णो देवी यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 29 मई से बदले रूट पर चलेगी नई दिल्ली-कटड़ा स्पेशल

माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है। नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष ट्रेन (04081/04082) अब रद्द होने के बजाय 29 मई से बदले हुए मार्ग (गाजियाबाद-सहारनपुर-अंबाला छावनी) से चलेगी।

जम्मू/एजेंसी। रेल यात्रियों, विशेषकर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। पहले जिन दिनों नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष ट्रेन संख्या 04081/04082 को पूरी तरह रद किया गया था, अब रेलवे ने उसे बदले हुए मार्ग से चलाने का फैसला लिया है।
उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन अब अपने सामान्य मार्ग की बजाय वैकल्पिक मार्ग से चलेगी ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04081 नई दिल्ली से 29 मई, 1 जून और 3 जून 2026 को चलेगी। यह ट्रेन अब नई दिल्ली-गाजियाबाद-सहारनपुर-अंबाला छावनी मार्ग से कटड़ा पहुंचेगी। मार्ग बदलने के कारण ट्रेन पानीपत और कुरुक्षेत्र स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से 30 मई, 2 जून और 4 जून 2026 को चलेगी। वापसी में यह ट्रेन अंबाला छावनी-सहारनपुर-गाजियाबाद होकर नई दिल्ली पहुंचेगी। इस दौरान भी कुरुक्षेत्र और पानीपत स्टेशनों पर ठहराव नहीं रहेगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जम्मू उचित सिंघल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा रेलवे की पहली प्राथमिकता है। ट्रेन के रद होने से बड़ी संख्या में यात्रियों को दिक्कत होती, इसलिए इसे परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने यात्रियों से संशोधित मार्ग और समय को ध्यान में रखकर यात्रा की योजना बनाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button