बागपत लाडू महोत्सव हादसे में ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज

मैजिस्‍ट्रेट जांच के आदेश, 7 दिन में आएगी रिपोर्ट

बागपत/उत्तर प्रदेश। बागपत में निर्वाण लाडू महोत्सव मान स्तंभ परिसर में लकड़ी का मचान टूट गया था। इस मामले में बागपत डीएम ने मैजिस्ट्रेट जांच बैठा दी है। मामले में ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है। जैन समाज ने मृतकों के परिजनों को एक करोड़ सहायता राशि की मांग की है।
बड़ौत में जैन कॉलिज के फील्ड में लगभग प्रातः 8:00 बजे दु:खद हादसा हुआ था। इसमें लगभग 45 लोग घायल हो गए हैं। इसमें 8 पुलिसकर्मी भी शामिल थे। प्रशासन ने घायलों को विभिन्न निकट अस्पतालों में भेजा गया जिसमे घायलों का समुचित स्वास्थ्य उपचार कराया जा रहा है। 20 लोगों को प्रथम उपचार देकर उनके घर पहुंचा दिया गया, बाकी को उपचार दिया जा रहा है। डॉक्‍टरों ने 7 लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि की गई है।लकड़ी का मचान ढांचा तैयार करने वाले ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर हिरासत में लिया गया है। जिलाधिकारी ने हादसे की मैजिस्ट्रियल जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसकी रिपोर्ट एक सप्‍ताह में आएगी।
आयुक्त मेरठ मण्डल मेरठ डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद, डीआईजी कलानिधि नैथानी, जिलाधिकारी अस्मिता लाल व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने मान स्तंभ घटनास्थल के साथ-साथ आस्था मेडिसिटी, आनंद हॉस्पिटल सहित अन्य अस्पतालों में पहुंचकर इलाज के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और दु:खद हादसे पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की ।
डॉ. अमित राय जैन (राष्ट्रीय महामंत्री- श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस, नई दिल्ली) ने मांग की है शासन हादसे में प्रत्येक मृतकों के परिजनों को एक करोड रुपए की सहयोग राशि और सभी घायलों को 20 लाख रुपए की सहयोग राशि दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button