मुरैना में नंबर लेकर महिलाओं से रोमांटिक बातें करता था दारोगा

मुरैना/मध्य प्रदेश। एमपी के मुरैना जिले में पदस्थ एक दारोगा पर महिला ने संगीन आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि थाने में आने वाली महिलाओं और युवतियों से उनका नंबर लेकर वह अश्लील बातें करते हैं। साथ ही घर पर बुलाते हैं। इतना ही नहीं, इनकार करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देते हैं। दरोगा से तंग महिलाओं और युवतियों ने थाने में पहुंचकर सीधे आवेदन देकर इस बात की शिकायत की है।
बताया जा रहा है कि परेशान महिलाओं ने कोतवाली थाने में सुनील खेमरिया थाना प्रभारी को आवेदन देते हुए बताया कि बीट प्रभारी रमन भील व्हाट्सएप पर हमें कॉल कर अश्लील बातें करता है। विरोध करने पर झूठा मामला दर्ज करने और प्रताड़ित करने की धमकी भी देता है। थाने में शिकायत लेकर पहुंची महिला का कहना है कि वह एक बार अपनी बहन की शिकायत को लेकर थाने आई थी।
इस बीच रमन भील ने मामले में बातचीत करने को लेकर उनका और उनकी बहन का नंबर ले लिया था। अब वह इसका दुरुपयोग कर रहा है। व्हाट्सएप पर कॉल कर अश्लील बातें करता है। साथ ही रूम पर आने की बात कहता है, जिसकी रिकॉर्डिंग भी है। विरोध करने पर झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देता है।
पहले भी हो चुका है लाइन हाजिर
दरअसल, आरोपी दरोगा का यह पहला मामला नहीं है। इनके रंगीनियत की शिकायत पहले भी हुई है। उस मामले वह लाइन हाजिर भी हो चुके हैं। वहीं, फिर से शिकायत आने के बाद यह साफ है कि कार्रवाई का कोई असर नहीं हुई है। वहीं, सिंगल बस्ती का बीट प्रभारी बनने के बाद दरोगा अपने रंगीली मिजाज के कारण काफी प्रचलित हैं। पीड़ितों के साथ थाने आई सामाजिक कार्यकर्ता बताया कि पीड़ित महिलाएं मेरे पास शिकायत लेकर आईं। जब इस बात की शिकायत हमने दरोगा से की तो वह कहने लगे कि आप किसी की बातों पर विश्वास मत किया करो। उन्होंने बताया कि वह रेप के एक मामले में राजीनामा के लिए 50000 रुपए का भी ऑफर दिया था। साथ ही धमकी दी थी कि अगर राजीनामा नहीं हुआ तो झूठे केस में फंसा देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button