ज्योति नगर पुलिस ने मंदिर चोरी का मामला सुलझाया, दो गिरफ्तार
पुजारी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, चोरी का सामान बरामद

राजीव कुमार गौड़/दिल्ली ब्यूरो। पुलिस थाना ज्योति नगर की टीम ने मंदिर में हुई चोरी का मामला सुलझाते हुए एक चोर और चोरी का माल खरीदने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी किए गए सभी सामान भी बरामद कर लिए गए हैं।
24 फरवरी को शिव मंदिर, मीत नगर से चोरी की सूचना थाना ज्योति नगर को मिली। शिकायतकर्ता अशोक दीक्षित (75 वर्ष), मंदिर के प्रधान पुजारी ने बताया कि 23 फरवरी की रात उन्होंने मंदिर को बंद किया था। अगले दिन सुबह जब वे पूजा करने पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा मिला और पूजा सामग्री व नकदी गायब थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर संख्या 97/26 दर्ज की गई। जांच के दौरान ज्योति नगर थाना एसएचओ वेद प्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम—जिसमें एएसआई नरेश, हेड कांस्टेबल अनुज, राहुल, मनीष, मनोज और कॉन्स्टेबल अनिल शामिल थे—ने घटनास्थल से सबूत जुटाए।
सुरागों के आधार पर पुलिस ने हरबीर उर्फ़ काला बच्चा (27 वर्ष), पुत्र जयपाल, को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नंद नगरी निवासी दिलशाद (37 वर्ष), पुत्र इस्लाम, को भी पकड़ा, जो चोरी का माल खरीदने वाला था। उसके पास से सभी चोरी किए गए सामान बरामद हुए।
जांच में पता चला कि आरोपी हरबीर पहले भी सात मामलों में शामिल रहा है, जिनमें चोरी, अवैध शराब और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े अपराध शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।




