महाराष्ट्र में संभावित कैबिनेट विस्तार से पहले बड़ी खबर, मंत्री पद के लिए 90 करोड़ की डिमांड

मुंबई,(महाराष्ट्र)। मुंबई क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र में विधायकों को मंत्री पद की पेशकश के लिए कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये की मांग करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। महाराष्ट्र में संभावित कैबिनेट विस्तार से पहले आया है। हालांकि विस्तार की अंतिम तारीख अभी नहीं आई है। भाजपा के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि कैबिनेट विस्तार पार्टी के एजेंडे में प्राथमिक रूप से हैऔर जुलाई के चौथे सप्ताह में इसकी संभावना है। मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने आज सुबह मीडिया को बताया कि राजनीतिक स्थिति का फायदा उठाने के लिए, चार आरोपियों ने कैबिनेट में मंत्री पद की पेशकश के नाम पर तीन विधायकों को धोखा देने की कोशिश की।

आरोपियों की पहचान रियाज शेख (41), योगेश कुलकर्णी (57), सागर सांगवई (37) और जफर अहमद उस्मानी के रूप में हुई है। आरोपी रियाज शेख ने अपने निजी सहायक के जरिए विधायक राहुल कुल से संपर्क करने की कोशिश की। अगले दिन निजी सहायक ने विधायक कुल से बात की, जिसके बाद उन्होंने शेख को नरीमन पॉइंट के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। विधायक कुल ने एक पोर्टफोलियो की बात की, जिस पर आरोपित शेख ने कहा कि इसके लिए आपको 90 करोड़ देने होंगे।विधायक ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शेख ने राशि का 20 प्रतिशत 18 करोड़ रुपये अग्रिम रूप से मांगे। कुल ने शेख को राशि लेने के लिए एक प्रमुख होटल में बुलाया और मुंबई पुलिस के शीर्ष अधिकारियों को भी सतर्क किया।

18 जुलाई की दोपहर करीब 1.30 बजे जैसे ही शेख होटल पहुंचा, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। होटल में विधायक कुल, उनके सहायक और एक अन्य भाजपा विधायक होटल में मौजूद थे। पूछताछ के दौरान शेख ने दो और आरोपियों कुलकर्णी और सांगवई की भूमिका के बारे में जानकारी साझा की, जिसके बाद उन्हें भी सोमवार देर रात ठाणे से गिरफ्तार कर लिया गया। कुलकर्णी और सांगवई ने बताया कि उस्मानी नाम के शख्स ने दावा किया था कि वह दिल्ली में किसी ऐसे व्यक्ति को जानता है जो इस मामले में भी शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button