दिल्ली के मंगोलपुरी में सरकारी स्कूल के 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या

राजीव कुमार गौड़/दिल्ली ब्यूरो। देश की राजधानी दिल्ली में क्राइम की वारदात कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन किसी न किसी इलाके में बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जा रहे हैं। ताजा मामला बड़ा ही हैरान करने वाला है। 10वीं क्लास में पढ़ने वाले सुधांशु की चाकू माकर हत्या कर दी गई है।घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
दरअसल, राजधानी दिल्ली में स्कूल में पढ़ने वाले सुधांशु दसवीं कक्षा का छात्र था, जो पेपर देने मंगोलपुरी के ओ ब्लॉक में गया था। जब बाहर निकला तो किसी छात्र ने उसके सिर में चाकू मारकर आर-पार कर दिया।घायल हालत में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।
बता दें कि पिछले करीब चालीस दिनों में चाकूबाजी की पांचवीं वारदात है। बच्चे के घर वालों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश कर रही है। छात्र के पिता शिव कुमार ने बताया कि मुझे फोन आया कि मेरे बेटे को किसी ने चाकू मारा है। एक बेटे के साथ का बच्चा घर भागता हुआ आया ओर बोला कि सुधांशु को किसी ने चाकू मार दिया। मुतक छात्र की उम्र 15 वर्ष बताई जा रही है।परिवार के अनुसार वह सुबह घर से प्री-बोर्ड परिक्षा देने स्कूल गया था। वह पढ़ाई में अच्छा था और किसी विवाद में शामिल नहीं था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों द्वरा उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों और स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश या छोटे विवाद की आशंका जताई जा रही है। लेकिन पुलिस द्वरा कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आउटर डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा कि अभी जांच चल रही है, प्राप्त सबूतों और चश्मदीदों के बयान लिए जा रहे हैं। अधिक जानकारी मिलते ही साझा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button