जिला कारागार अयोध्या के वरिष्ठ जेल अधीक्षक, जेलर सहित 11 निलंबित

अयोध्या/उत्तर प्रदेश। जिला कारागार अयोध्या से दो कैदियों के फरार होने के मामले में महानिदेशक कारागार पीसी मीना ने वरिष्ठ अधीक्षक जेल उदय प्रताप मिश्र, जेलर जितेंद्र कुमार यादव, उप कारापाल मयंक त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है। हेड जेल वार्डर हरिहर प्रसाद, त्रिपुरारी मिश्र, जेल वार्डर सुरेश कुमार दुबे, जय प्रकाश यादव, सुनील कुमार, रमेश सहानी, रवि यादव, मनोज को भी निलंबित किया गया है। सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति भी की गई है। महानिदेशक कारागार ने बताया कि उप महानिरीक्षक कारागार अयोध्या परिक्षेत्र शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने कैदियों के फरार होने के मामले की प्रारंभिक जांच की थी। इसी आधार पर अधिकारियों व कर्मचारियों के निलंबन की कार्रवाई की गई है।
बता दें कि अयोध्या जिला कारागार के विशेष सुरक्षा कक्ष प्रथम की कोठरी संख्या चार में दो विचाराधीन बंदी शेर अली पुत्र रफीक अली अमरेमऊ सुलतानपुर और गोलू अग्रहरि उर्फ सूरज अग्रहरि पुत्र साधूराम निवासी मुसाफिरखाना अमेठी को रखा गया था। शेर अली 28 नवंबर 2024 और गोलू बीते वर्ष 14 सितंबर से जेल में था। दोनों बंदियों को 28 जनवरी की शाम को उनकी कोठरी में बंद किया गया था। 29 जनवरी को सुबह लगभग छह से साढ़े छह बजे के बीच गिनती के लिए कोठरी का ताला खोला गया, लेकिन पुकार लगाने पर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं मिली।
इस पर कोठरी की जांच की गई तो, पाया गया कि दोनों बंदी कोठरी में नहीं मिले। जांच में कोठरी के पीछे की दीवार में लगे जंगले के पास ईंटें निकली हुई पाई गईं। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि दोनों विचाराधीन बंदी कारागार से फरार हो गए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही को देखते हुए प्रथम दृष्टया निलंबन की कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button