यूपी के फतेहपुर जिले में पीडब्ल्यूडी की जमीन पर चला बुलडोजर

हाईकोर्ट के आदेश पर ढहाया गया अवैध निर्माण

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। खागा नगर के नौबस्ता बाईपास चौराहे पर लोक निर्माण विभाग की जमीन पर बनी दुकानें व मकान विभागीय अधिकारियों ने पुलिस व राजस्व टीम की मौजूदगी में बुलडोजर से ढहवा दिए। कई भवन स्वामी स्वयं से निर्माण ढहाने लगे। मुहल्ले में काफी देर तक कार्रवाई से अफरातफरी का माहौल रहा।
नौबस्ता बाईपास चौराहे पर नौबस्ता मार्ग की दाहिनी पट्टी पर कई दुकानें व मकान लोक निर्माण विभाग की भूमि पर बना लिए गए। विभागीय अधिकारियों ने अपनी जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए वर्षों तक संघर्ष किया। स्थानीय न्यायालय द्वारा कब्जा हटाने का आदेश दिया गया। हालांकि, उस पर कार्रवाई नहीं हो सकी।
गढ़ी मुहल्ले के रहने वाले शंकर सिंह ने कब्जा बेदखली की कार्रवाई के लिए उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल की। जिसके अनुपालन में गुरुवार दोपहर एक बजे लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता विनय शर्मा, सहायक अभियंता, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल, पुलिस व राजस्व कर्मियों की संयुक्त टीम ने दो बुलडोजर से पांच पक्के निर्माण ढहवा दिए। दो भवन स्वामियों ने न्यायालय से स्थगन आदेश ले रखा है। जिससे उनका पक्का निर्माण गिरने से बच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button