इटली के सिसिली में भयानक लैंडस्लाइड

4 किलोमीटर लंबी चट्टान खिसकी, खाई में लटके सैकड़ों घर

इटली। दक्षिणी इटली के सिसिली द्वीप पर स्थित निस्केमी शहर इस समय भयंकगर त्रासदी झेल रहा है। तूफान हेरी की वजह से हुई बारिश और लैंडस्लाइड के कारण शहर का एक बड़ा हिस्सा धीरे-धीरे खाई की ओर धंस रहा है। इसके कारण शहर के कई घर किनारें चट्टान के किनारे लटक गए हैं। इटली के सिसिली द्वीप पर निस्केमी शहर में भारी बारिश और लैंडस्लाइट के कारण 4 किलोमीटर लंबी चट्टान ढह गई। लैंडस्लाइट अभी भी जारी है। इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को स्थायी रूप से दूसरी शिफ्ट करने की योजना बना रही है।
स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर अब तक 1,500 से अधिक लोगों को उनके घरों से सुरक्षित बाहर निकाला है। फिलहाल किसी के मौत या घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन स्थिति बहुत गंभीर है। गौरतलब है कि दक्षिण-मध्य सिसिली में स्थित निस्केमी शहर एक पठार पर बसा है। जो अब धीरे-धीरे मैदान की ओर धंस रहा है। ढलान के बड़े-बड़े हिस्से धंस जाने के बाद इमारतें किनारे पर लटक रही थीं। एक कार का अगला हिस्सा खाई में धंसा हुआ था।
नागरिक सुरक्षा प्रमुख फैबियो सिसिलियानो ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भूस्खलन की चपेट में आए कई घर ऐसे हैं, जो रहने योग्य नहीं हैं। भूस्खलन अभी भी रुक-रुककर हो रहा है। प्रभावित क्षेत्र के लोगों को स्थायी रूप से स्थानांतरित किया जाएगा। सोमवार को, प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की इतालवी सरकार ने सिसिली, सार्डिनिया और कैलाब्रिया के लिए आपातकाल की घोषणा की , ये तीनों दक्षिणी क्षेत्र पिछले सप्ताह आए भीषण तूफान से बुरी तरह प्रभावित हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button