सावंलिया सेठ के फिर लगा नोटों का अंबार, पहले चरण की काउंटिंग 10 करोड़ के पार

चितौडगढ़/राजस्थान। राजस्थान के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक श्री सांवलिया सेठ से भी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक बार फिर मंदिर का भंडार श्रद्धा और आस्था से भर गया है। पहले चरण की गणना में ही 10 करोड़ 25 लाख रुपये की नकद राशि दर्ज की गई, जिससे दान की अपार मात्रा का अंदाजा लगाया जा सकता है। यहां एक महीने हुई चढ़ावे की गिनती के दौरान पहले चरण में ही नोटों का ऐसा पहाड़ लग गया कि गिनने वाले कर्मचारियों के हाथ थक गए है। पहले राउंड की काउंटिग में 10 करोड़ 25 लाख की राशि सामने आई है। प्रक्रिया के तहत सबसे पहले 500-500 रुपये के बड़े नोटों की छंटनी की जा रही है। यहां कैश ऋके अलावा भंडार से सोना-चांदी, कीमती आभूषण और विदेशी मुद्राएं भी प्राप्त हुई हैं, जिन्हें अलग-अलग सुरक्षित रखा जा रहा है।
बता दें कि यहां पहले परंपरा के अनुसार चतुर्दशी के अवसर पर मंदिर मंडल के प्रशासनिक सीईओ, अध्यक्ष और अन्य सदस्यों की मौजूदगी में सबसे पहले ठाकुरजी की विशेष आरती की गई। इसके बाद राजभोग अर्पित किया गया और फिर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भंडार खोला गया। इसके बाद पहले राउंड में भी करोडों की धनराशि ने सभी को अंचभित कर दिया। दानराशि की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गणना स्थल पर 150 से अधिक कार्मिक तैनात किए गए हैं।
बता दें कि सांवलिया सेठ मंदिर को लेकर खास मान्यता है। भक्त सांवलिया सेठ को अपने व्यवसाय में भागीदार मानते हैं। मासिक चढ़ावा का पहला राउंड अब 28 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया है। सोमवार (19 जनवरी) को दूसरे चरण की गिनती शुरू होगी। उल्लेखनीय है कि दानराशि की पूरी गणना 4 से 5 चरणों में जाकर संपन्न होती हैं।




