गुरुग्राम के मॉडल का हत्यारा जीजा ही निकला, करोड़ों की प्रॉपर्टी के लालच में साले को मार डाला
The murderer of Gurugram model turned out to be brother-in-law, he killed brother-in-law in greed for property worth crores

मेरठ/उत्तर प्रदेश। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में 20 अगस्त को गुरुग्राम के मॉडल विवेक की हत्या किसी और ने नहीं, उसके सगे जीजा ने ही करवाई थी। पुलिस ने आरोपी पीएसी जवान को अरेस्ट कर लिया है। आरोप है कि जीजा ने ही विवेक को शराब पिलाने के बाद धोखे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। विवेक अपनी 60 में से 40 बीघा जमीन बेच चुका था। जीजा ने उससे काफी पैसे उधार लिए थे। पैसे वापस न देने और विवेक की बाकी जमीन हथियाने के लिए जीजा ने उसे मौत के घाट उतारा था।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि विवेक की हत्या के आरोप में उसके जीजा तनुज को गिरफ्तार कर लिया गया है। 20 अगस्त को तनुज ने विवेक को हाइवे पर बुलाया था। दोनो ने तनुज की वैगनआर कार में बेठ कर शराब पी और नशे की हालत में सिवाया टोल प्लाजा पहुंचे। वहां उधार के पैसे मांगने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद तनुज विवेक को दुल्हैड़ा रजवाहे ले गया।
वहां तनुज ने बाथरूम करने के बहाने कार रोक दी। उसने विवेक को भी पेशाब कर लेने के लिए कहा। विवेक जब सड़क किनारे खड़े होकर पेशाब कर रहा था, तभी तनुज ने पीछे से उस पर गोली चला दी, जिससे विवेक की मौत् हो गई। इसके बाद तनुज घर पहुंचा और अपनी सास और पत्नी से विवेक के बारे पूछा, जिससे उस पर कोई शक न करे। हत्या के बाद पुलिस भी पहले विवेक की गर्लफ्रेंड पर शक कर रही थी।




