मुंबई की लोकल ट्रेन पर लगे अश्लील पोस्टर, भारी विरोध प्रदर्शन के बीच रेल मंत्री को लिखी चिट्ठी

मुंबई/एजेंसी। मायानगरी मुंबई की लोकल ट्रेनों को पूरे शहर की लाइफलाइन कहा जाता है। हर दिन लाखों की संख्या में लोग इन ट्रेनों से सफर करते हैं। मगर, इस बार मुंबई लोकल्स गलत वजहों से चर्चा में है और इसकी वजह है लोकल ट्रेनों पर लगे अश्लील पोस्टर्स। मुंबई की लोकल ट्रेनों पर लगे यह पोस्टर देखकर यात्री बुरी तरह से भड़क गए हैं और उन्होंने इसे जल्द से जल्द हटाने की मांग की है।
कल्याण-कसारा-कर्जत रेलवे प्रवासी संघ और डिविजनल रेलवे यूजर्स कंस्लटेटिव कमेटी (डीआरयूसीसी) के सदस्यों ने लोकल ट्रेन पर लगे अश्लील विज्ञापन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इसे शर्मनाक करार देते हुए कहा कि लाखों की संख्या में लोग हर दिन इन ट्रेनों से सफर करते हैं, जिसमें स्कूल और कॉलेज के बच्चों समेत वरिष्ठ नागरिक और महिलाएं भी शामिल होती हैं।
डीआरयूसीसी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखते हुए भी यह मुद्दा उठाया है। उन्होंने लिखा, “विज्ञापन के नाम पर इस तरह की चीजों को सार्वजनिक तौर पर दिखाना, यात्रियों का अपमान करने जैसा है। यह न सिर्फ भद्दा है, बल्कि लापरवाही को भी दर्शाता है।” यह मामला कसारा-सीएसएमटी लोकल ट्रेन का है, जो शाम 6:15 बजे कसारा पहुंची। डीआरयूसीसी के सदस्य श्याम उबाले और लोकल ट्रेन के प्रतिनिधित्व युवराज पंडित ने इस विज्ञापन के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
-1763100968312.jpg)




