महिला जज से 5 अरब फिरौती की मांग, ‘हनुमान डकैत’ ने भेजा धमकी भरा लेटर

धमकी भरे पत्र से मचा था हड़कंप

रीवा/मध्य प्रदेश। रीवा जिले एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला जज को एक डकैत ने धमकी भरा लेटर भेजा था। लेटर में लिखा था कि जिंदा रहना है तो 5 अरब देना पड़ेगा। लेटर मिलने के बाद जज ने सोहागी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक धमकी भरा लेटर स्पीड पोस्ट से आया था। यह लेटर रीवा में त्योंथर अदालत में पदस्थ प्रथम सिविल जज मोहिनी भदौरिया के नाम था। लेटर भेजने वाले ने खुद को कुख्यात डकैत सरगना हनुमान गिरोह का सदस्य बताया था। लेटर में खौफनाक चेतावनी लिखी गई थी। उसमें लिखा गया था कि जिंदा रहना है तो पैसे देने होंगे। साथ ही आदेश दिया गया था कि रकम 1 सितंबर की शाम 7:45 बजे उत्तर प्रदेश के बड़गढ़ जंगल में पहुंचाई जाए, वरना गंभीर अंजाम भुगतने होंगे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रीवा एसपी विवेक सिंह ने तत्काल जांच शुरु की। उन्होंने बताया कि यह घटना 2 सितंबर की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर टीम बनाकर लेटर भेजने वाले शख्स को गिरफ्तार करने के लिए प्रयागराज रवाना हुई। जहां पर पुलिस ने लेटर भेजने वाले आरोपी देवराज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सुंदरपुर लोहगरा जाकर संदीप सिंह नाम के व्यक्ति से पूछताछ की और उसकी हैंडराइटिंग ली गई। धमकी भरे पत्र को पूरे गांव में दिखाकर पता किया गया।
पूछताछ में संदीप सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव के ही देवराज से उसका विवाद हुआ था। उसी ने इसे फंसाने के लिए ऐसा पत्र लिखा होगा। डाक पत्र की जानकारी लेने पर पाया गया कि धमकी भरा पत्र प्रयागराज के डाकघर से रजिस्ट्री किया गया है। इस संबंध में और जानकारी लेने पर पाया गया कि पत्र को RMS डाकघर प्रयागराज से रजिस्ट्री किया गया है। जहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो पता चला कि 28 सितंबर को देवराज सिंह RMS डाकघर प्रयागराज से पत्र रजिस्ट्री की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button