जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा को पीएम मोदी ने दिया खास तोहफा

तोहफे में कीमती पत्थर से बना रेमन बॉउल और चांदी की चॉपस्टिक

नई दिल्ली/एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की यात्रा पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी की मुलाकात जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा से हुई। पीएम मोदी ने जापान के पीएम और उनकी पत्नी को कुछ खास तोहफे भी दिए हैं। पीएम मोदी ने जापानी पीएम को कीमती पत्थर से बना रेमन बॉउल और चांदी की चॉपस्टिक गिफ्ट की है। साथ ही शिगेरू की पत्नी को पीएम मोदी ने पश्मीना शॉल तोहफे में दी है। अधिकारियों के अनुसार, पीएम मोदी ने शिगेरू को जो बॉउल और चॉपस्टिक भेंट की है, वो भारतीय कारीगरी और जापानी परंपरा का अद्भुत मिश्रण है। इसमें भूरे रंग का एक बड़ा मूनस्टोन बॉउल और 4 छोटे-छोटे बाउल मौजूद हैं। इसके अलावा बॉक्स में चांदी की 2 चॉपस्टिक भी देखी जा सकती है। पीएम मोदी का यह गिफ्ट जापान के डोनबुरी और सोबा परंपरा की झलक पेश करते हैं।
वहीं, मूनस्टोन पत्थर की बात करें तो यह आंध्र प्रदेश में पाया जाता है, जिसे प्यार और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। पीएम मोदी के गिफ्ट में मौजूद बड़े बाउल का बेस मकरान के संगमरमर से बना है, जिसमें राजस्थान की पर्चिन कारी शैली भी देखी जा सकती है। पश्मीना शॉल की बात करें तो यह एक ऊनी शॉल है, जिसे लद्दाख की चांगथांगी बकरी के बालों से बनाया जाता है। यह शॉल दुनियाभर में अपने हल्के वजन, मुलायम कपड़े और गर्माहट के लिए मशहूर है। कश्मीरी कारीगर हाथों से इस शॉल को तैयार करते हैं। महंगी और कीमती होने के कारण पश्मीना शॉल को राजशाही का प्रतीक माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button