औरैया में पुलिस जीप पर बैठकर युवती ने बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर सिपाही लाइन हाजिर

औरैया/उत्तर प्रदेश। यूपी पुलिस अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहती है। रील बनाने के लिए आज की युवा पीढ़ी किसी भी हद तक जाने को तैयार है। शुक्रवार को पुलिस जीप के बोनट पर बैठकर एक युवती ने रील बनाई। शनिवार को जब युवती का पुलिस जीप के साथ वीडियो वायरल हुआ, तो विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने वीडियो को संज्ञान में लिया। रील बनाने वाली युवती के परिजनों को कोतवाली बुलाकर सख्त हिदायत देकर छोड़कर दिया। वहीं, ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले जीप चालक को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में देवकली मंदिर है। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा थी। श्रद्धालुओं को लाइन में लगाने के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
पुलिस की टीम जीप को पार्किंग में खड़ी कर मंदिर की कानून व्यवस्था को संभालने में जुटी थी। इसी दौरान मंदिर में दर्शन करने आई एक युवती ने पुलिस जीप के बौनट पर बैठकर वीडियो बनवाया। इसके बाद उस वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया।
सीओ सदर कोतवाली एमआर सिंह के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती का सरकारी वाहन पर बैठकर रील बनवाने का वीडियो वायरल हुआ है। शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व था। देवकली मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ था। कोतवाली के वाहन चालक मौजूद नहीं थे। इस लिए लाइसेंसधारी आरक्षी वाहन चला कर ले गया था। सरकारी वाहन को पार्किंग में खड़ाकर श्रद्धालुओं की लाइन लगवाने के लिए चला गया। सीओ ने बताया कि सरकारी वाहन खड़ा देखकर युवती ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस संबंध में युवती के परिजनों को बुलाकर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। सिपाही को अन्य जगह पर ड्यूटी करने लापवाही बरतने के संबंध में लाइन हाजिर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button