चीन की ड्रोन पनडुब्बी की पहली तस्वीर ने मचाया तहलका

148 फीट नापी गई लंबाई, दुनिया में सबसे बड़ी

बीजिंग/एजेंसी। चीन की एक विशालकाय गुप्त पनडुब्बी की पहली तस्वीर ने तहलका मचा दिया है। इसे दक्षिणी चीन के गुआंगझोउ शिपयार्ड में सैटेलाइट के जरिए देखा गया है। ऐसी आशंका है कि यह लंबाई में दुनिया की सबसे बड़ी पनडु्ब्बी हो सकती है। तस्वीर में पनडुब्बी को एक फ्लोटिंग डॉक पर देखा जा सकता है। एक अनुमान के मुताबिक इस ड्रोन पनडुब्बी की लंबाई 148 फीट या उससे अधिक हो सकती है। पनडुब्बियों के बारे में जानकारी रखने वाले विशेषज्ञों ने चीन के इस पनडुब्बी के उद्देश्यों पर भी शंका जाहिर की है।
नेवल न्यूज के अनुसार, यह पनडुब्बी गुआंगझोउ शिपयार्ड में एक फ्लोटिंग डॉक पर थी। इस शिपयार्ड में चीन तेजी से आक्रमण करने वाले जहाजों का निर्माण कर रहा है। प्रसिद्ध नौसेना विशेषज्ञ एचआई सटन ने कहा कि इसकी लंबाई लगभग 148 फीट और चौड़ाई 15 फीट है। नई पनडुब्बी के डिजाइन के बारे में पहले कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें पाल नहीं है और बड़े एक्स-फॉर्म पतवार इसे आधुनिक रूप देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button