गजब का संयोग,दो राज्य, दो भाई, दोनों ही डीजीपी

नेशनल डेस्क। दो राज्य, दो भाई, दोनों ही डीजीपी, हम बात कर रहे हैं आईपीएस अधिकारी विकास सहाय और विवेक सहाय की। आईपीएस विवेक सहाय को सोमवार को पश्चिम बंगाल का डीजीपी नियुक्त किया गया है। वहीं विवेक सहाय के छोटे भाई विकास सहाय भी डीजीपी है। वो पिछले 1 साल से गुजरात के डीजीपी हैं। 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी विवेक, 1989 आईपीएस बैच के विकास के बड़े भाई हैं। गुजरात के डीजीपी विकास ने बताया कि तीनों भाइयों का लक्ष्य सिविल सेवा में जाना था। जिसमें दो आईपीएस और एक आईआरएस में हैं।
मूल रूप से बिहार के रहने वाले
उन्होंने बताया कि वे पिछले साल मिले थे और अक्सर पुलिसिंग विषयों पर चर्चा करते हैं। पश्चिम बंगाल के डीजीपी के रूप में विवेक की नियुक्ति पिछले डीजीपी, राजीव कुमार को बदलने के चुनाव आयोग के आदेश के बाद हुई। इससे पहले विवेक गृह रक्षकों के महानिदेशक और कमांडेंट जनरल के रूप में कार्यरत थे। इस तरह दोनों सहाय भाई 2 अलग-अलग राज्यों के डीजीपी बन गए हैं। ये दोनों आईपीएस अधिकारी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं।
तीनों भाइयों में सबसे बड़े विवेक सहायजानकारी के अनुसार दोनों आईपीएस अधिकारी के एक भाई और हैं, जो 1993 बैच के ही आईआरएस अधिकारी हैं। इन तीनों भाइयों में सबसे बड़े विवेक सहाय है। उनसे छोड़े विकास सहाय हैं और सबसे छोटे भाई विक्रम सहाय हैं। विवेक सहाय पश्चिम बंगाल कैडर के 1988 बैच के आईपीएस हैं। मई-2024 के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले विवेक सहाय को पश्चिम बंगाल पुलिस आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। डीजीपी पद के लिए 3 नाम भेजे गए थे, जिसमें विवेक सहाय का नाम सबसे ऊपर था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button