पैसों की उगाही करने के लिए, रिटायर होने के बाद हवलदार बना फर्जी एसएचओ

नई दिल्ली। साउथ रोहिणी पुलिस ने नकली एसएचओ को गिरफ्तार किया है। वह एक युवक को कॉल कर उधार दिए गए रुपयों को लौटाने में मध्यस्थता कर रहा था। आरोपी की पहचान मंगोलपुर कलां निवासी 60 वर्षीय जय भगवान के रूप में हुई है। वह दिल्ली पुलिस की कम्यूनिकेशन यूनिट में हेड कांस्टेबल के पद से रिटायर हुआ है। डीसीपी रोहिणी डिस्ट्रिक प्रणव तायल के मुताबिक, 17 सितंबर को सेक्टर 16 रोहिणी निवासी राघव नाम के युवक ने साउथ रोहिणी थाने में शिकायत दी कि एक शख्स उन्हें कॉल कर परेशान कर रहा है। वह खुद को समयपुर बादली थाने का एसएचओ बता रहा है। कॉलर ने कहा कि जो तुमने रुपए प्रवीन गुप्ता को उधार दिए हैं, वह उन्हें वापस दिलाने में मदद कर सकता है। यह पता चलने पर वह समयपुर बादली थाने गया, जहां उसे पता चला इस नाम का वहां कोई एसएचओ नहीं है। जब राघव ने इस शख्स के पास कॉल की तो उन्हें बताया गया कि वह एसएचओ साउथ रोहिणी है। अभी अवंतिका सेक्टर तीन रोहिणी में है।
पीड़ित ने उस शख्स से बात की और मिलने के लिए सेक्टर दो रोहिणी में बुला लिया। उस समय दो पुलिसकर्मी भी वहीं छिपकर खड़े थे। जैसे ही वह दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी पहने हुए पहुंचा। तभी पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए, उसकी पोस्टिंग के बारे में सवाल जवाब किए। इसके बाद साउथ रोहिणी थाने लाया गया। बाद में इससे पूछताछ में पता चला वह दिल्ली पुलिस कम्यूनिकेशन यूनिट हैदरपुर में हैड कांस्टेबल के पद से पिछले महीने ही 31 अगस्त को रिटायर हुआ है। रोहिणी साउथ थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button