भगवान राम की नहीं मुर्दों की करें प्राण प्रतिष्ठा, दोबारा होंगे जिंदा: स्वामी प्रसाद मौर्य

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। सपा नेतास्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयानों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करने वाले लोग ड्रामा कर रहे हैं, क्योंकि भगवान राम के करोड़ों लोग आराध्य हैं। मौर्य ने सलाह दी कि उन्हें प्राण प्रतिष्ठा करनी है तो वह अपने परिवार के मरने वाले मुर्दे की प्राण प्रतिष्ठा करें, जिससे वह पुनः जीवित होकर परिवार का सदस्य बन सके। हमारा देश आज समस्याओं का देश बन चुका है। अडानी और अंबानी को देश की सारी संपत्ति दी जा रही है। ये बातें बीजेपी पर हमलावर होते हुए उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सोमवार को एक धार्मिक सम्मेलन में आए सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहीं।
जिला मुख्यालय स्थित नहर कॉलोनी में दोपहर करीब 3 बजे बौद्ध समागम सम्मेलन में शामिल होने आए सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे संविधान की शपथ लेने वाले पीएम मोदी और सीएम योगी स्वयं संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज अन्ना जानवरों का आतंक है। इसके चलते किसानों की खून पसीने से तैयार की हुई फसल तो चौपट ही हो रही हैं, साथ ही जानवरों से प्रतिदिन हो रही दुर्घटनाओं में सैकड़ो लोगों की मौतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार बनाने में जिस व्यापारी वर्ग ने वोट और नोट दोनों दिया था। पहले जीएसटी के माध्यम से और अब ईडी के जरिए व्यापारियों के कमर तोड़ने की तैयारी चल रही है।
सपा नेता यहीं नहीं रुके उन्होंने केंद्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार बंदरगाह, एयरपोर्ट, एयर इंडिया और रेलवे स्टेशनों के साथ दर्जनों ट्रेनें बेच दी है। केंद्र सरकार की कृपा से अडानी और अंबानी को देश की सारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा की देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए उनके नेताओं पर ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग का दुरुपयोग कर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन तैयार किया है। 2024 में भाजपा की विदाई तय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button