गाजियाबाद के इंदिरापुरम में लगी भीषण आग, कई झुग्गियां जलकर राख

गाजियाबाद। गाजियाबाद में झुग्गियों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के इलाकों में ऊंची-ऊंची लपटें उठती देखी गईं। आग की चपेट में आए कई सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। इससे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। सूचना पाकर दमकल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। दमकल की 10 गाड़ियों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है। हादसे में जान के नुकसान की खबर नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के इंदिरापुरम के मकनपुर इलाके में शनिवार की सुबह झुग्गियों में आग लग गई। आग से बचने के लिए लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और अपने कीमती सामानों को बचाने की कोशिश करने लगे। आग ऐसी भीषण थी कि दूर-दूर तक उसकी लपटें दिखाई देने लगीं। घरों में रखे कई सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए। किसी ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद दमकल की 10 गाड़ियों सहित टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।
पुलिस भी मौके पर पहुंची है और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने में मदद कर रही है। बताया गया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अभी तक हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button