सीएम योगी ने लगाया सटीक निशाना, पहली ही बार ‘बुल्स आई’

मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लोकार्पण में दिखाया जौहर

गोरखपुर/उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अच्छे निशानेबाज भी हैं। यह उन्होंने एक बार फिर साबित किया। राजनीतिक लक्ष्य को भेदने के साथ-साथ निशानेबाजी में भी वे लक्ष्य भेदने में बिल्कुल सटीक रहे। दरअसल, सीएम योगी गोरखपुर के भाटी विहार कॉलोनी में नवनिर्मित मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लोकार्पण समारोह में पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां शूटिंग रेंज में राइफल से लक्ष्य पर निशाना भी साधा। उनकी सटीक निशानेबाजी देख साथ में मौजूद लोग हतप्रभ रह गए।मुख्यमंत्री ने पहली ही बार में ‘बुल्स आई’ टारगेट कर दिया, यानी सौ फीसद सटीक लक्ष्य पर ही निशाना। मुख्यमंत्री की खेलों के प्रति खासी दिलचस्पी है। इसमें भी पारंपरिक भारतीय खेलों के साथ निशानेबाजी से उनका लगाव कई बार सार्वजनिक देखा जाता है। जब भी वह सैन्य प्रदर्शनियों और खेल एकेडमी या खेल केंद्रों में जाते हैं तो निशानेबाजी के अभ्यास से खुद को नहीं रोक पाते।
शुक्रवार को गोरखपुर के भाटी विहार कॉलोनी में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री जब मल्टीपर्पज हाल में बने शूटिंग रेंज में आए तो उन्होंने दस मीटर रायफल शूटिंग के रेंज पर निशानेबाजी में हाथ आजमाया। उनका पहला शॉट ही बुल्स आई रहा। उनके सटीक निशाने पर वहां मौजूद सभी लोग आश्चर्यचकित होकर मुस्कराने लगे।गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निरीक्षण के दौरान तथा सैनिक स्कूल के लोकार्पण के दौरान भी निशानेबाजी के अभ्यास में हाथ आजमा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button