जाग मानव जाग परिवार संस्था की सीएमडी विजय लक्ष्मी पांडे ने कबीर आश्रम में की संतो से मुलाकात

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से संचालित जाग मानव जाग परिवार संस्था की सीएमडी विजय लक्ष्मी पांडे ने दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित कबीर आश्रम में जगन्नाथ महर्षि अच्युतानंद सर्वांगीण लोकहित विकास गौ सेवा आश्रम पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट (गोरखपुर, उत्तरप्रदेश) के ट्रस्टी संत पृथ्वी भास्कर जी महाराज एवं संत श्री टकसार साहेब जी से औपचारिक मुलाकात एवं बैठक की। बैठक के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई। जाग मानव जाग परिवार संस्था की सीएमडी विजय लक्ष्मी पांडे ने कहा कि राष्ट्र हित एवं सामाज हित के लिए उनकी संस्था हमेशा कार्य करती रहेगी। कबीर आश्रम के संत श्री टकसार साहेब जी ने कहा कि कबीरसाहेब जी ने जो चाहा था वह वर्तमान में बहुत अंशों में हो रहा है। उन्होंने कहा था कि मनुष्य को कोई नीच ना करें और आज हमारे भारतीय संविधान में भी ऐसा ही नियम बनाया गया है कि कोई किसी को नीच नहीं कह सकता। यदि कोई किसी को जाति के आधार पर प्रताड़ित एवं टिप्पणी करता है तो उसे दंडित भी किया जा सकता है। कबीर साहेब जी चाहते थे कि हर मानव का बच्चा अपनी योग्यता के बल पर ऊंचे पदों पर जाए। जो कि वर्तमान में हो रहा है। कबीर साहेब जी के विचारों की यह सच्ची विजय है कबीर साहेब जी का नाम लिया जाए चाहे ना लिया जाए कोई फर्क नहीं पड़ता,मगर आज उनके ही विचारों के अनुसार भारतीय संविधान बनाया गया है और इसी से कोई समाज और कोई देश उन्नति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।जगन्नाथ महर्षि अच्युतानंद सर्वांगीण लोकहित विकास गौ सेवा आश्रम पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट (गोरखपुर, उत्तरप्रदेश) के ट्रस्टी संत पृथ्वी भास्कर जी महाराज ने कहा कि सभी को अपने काम,क्रोध, मोह,लोभ आदि अवगुणो को त्याग कर देश एवं धर्म की रक्षा हेतु तत्पर रहना चाहिए। संतो ने सभी को शुभ आशीर्वाद प्रदानकिया।इस अवसर पर अन्य लोगों ने भी आपने-आपने विचार व्यक्त किए।




