गाजियाबाद में व्यापारी ने सरकारी कार्यालय में उतारे कपड़े, पेनल्टी के बदले मांगते हैं घूस

Ghaziabad businessman took off his clothes in a government office, they demand bribe in lieu of penalty

गाजियाबाद। गाजियाबाद के एक लोहा व्यापारी की गाड़ी लोहा लेकर मेरठ से गाजियाबाद जा रही थी। जिसे राज्य कर विभाग के सचल दस्ते ने मोहन नगर के पास रोक लिया। व्यापारी का आरोप है कि जांच के नाम पर जबरन वसूली का दबाव बनाया गया। सभी दस्तावेज पूरे होने के बाद भी दो लाख पेनल्टी या एक लाख की रिश्वत की मांग को गई। जिसका व्यापारी ने विरोध किया। इसके विरोध में लोहा व्यापारी एकत्रित होकर जीएसटी कार्यालय पहुंचे।
जिस व्यापारी की गाड़ी पकड़ी गई, उसने कपड़े उतारकर विरोध जताना शुरू कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। व्यापारियों के दबाव में रात 11 बजे गाड़ी छोड़ दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button