जल्द भारत के शिकंजे में होगा तहव्वुर राणा
एनआईए की टीम मुंबई हमले के आरोपी को पकड़ने जाएगी अमेरिका

नई दिल्ली/एजेंसी। मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर राणा को भारत लाने के लिए एनआईए टीम ने कमर कस ली है। तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की औपचारिकताओं को अंतिम रूप देने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम जल्द ही अमेरिका जाने की उम्मीद है। तहव्वुर राणा को हाल ही में अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने भारत प्रत्यर्पण का आदेश दिया है।
सूत्रों के अनुसार, महानिरीक्षक और उप महानिरीक्षक रैंक के अधिकारियों की एक टीम इस महीने के अंत तक अमेरिका का दौरा कर सकती है। इस संबंध में कदम गृह मंत्रालय के साथ-साथ विदेश मंत्रालय के साथ भी साझा किया गया है।
पूर्व डॉक्टर और व्यवसायी राणा पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक हैं। उन पर 26/11 मुंबई हमले के मुख्य योजनाकार डेविड कोलमैन हेडली की टोही गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने का आरोप है।




