हरियाणा में हथियारों की होम डिलीवरी, पकड़ा गया सप्लायर सचिन

4 पिस्टल और 51 जिंदा कारतूस बरामद

यमुनानगर/हरियाणा। हरियाणा पुलिस की CIA-2 यूनिट ने अवैध हथियारों के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस बार शिकंजा कसा गया है अंबाला निवासी सचिन पर, जो पिछले काफी समय से पुलिस की रडार पर था। सचिन को पुराने सहारनपुर रोड से उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह यहां अवैध हथियारों की डिलीवरी देने आया था।
पुलिस ने जब सचिन को गिरफ्तार किया, तो उसके पास से जो हथियार बरामद हुए, उन्होंने सबको चौंका दिया। ये खेप किसी युद्ध जैसे हालात का एहसास कराती है।
डीएसपी आशीष चौधरी ने बताया कि सचिन पर अंबाला में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उससे मिली जानकारी के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। यह सिर्फ एक सप्लायर नहीं, बल्कि एक ऐसी कड़ी है जिसके जरिए पुलिस पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश में है।
सबसे बड़ा सवाल – क्या यह किसी बड़ी वारदात की सुगबुगाहट तो नहीं?
अब पुलिस की सबसे बड़ी चिंता यह है कि इतनी भारी मात्रा में हथियार आखिर कहां और किस मकसद से भेजे जा रहे थे? क्या यह किसी बड़ी वारदात की तैयारी थी? पुलिस सचिन से यह जानने की कोशिश करेगी कि इस अवैध हथियार कारोबार की जड़ें कहां तक फैली हैं? और सबसे अहम सवाल क्या सचिन सिर्फ एक मोहरा था? अगर हां, तो असली मास्टरमाइंड कौन है?
बरामदगी इस प्रकार है:
– 4 पिस्टल
– 1 रिवॉल्वर
– 2 मैगजीन
– 51 जिंदा कारतूस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button