गाजियाबाद में मस्जिद में लाउडस्पीकर न बजाने की दी धमकी, पत्र मिलने से मचा हड़कंप

गाजियाबाद। मुरादनगर के आदर्श नगर कॉलोनी स्थित मस्जिद में एक धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया। पत्र में लाउडस्पीकर ने हटाने पर यहां से गिनने की धमकी दी गई है। इस संबंध में मुरादनगर थाने में तहरीर दी गई है। मस्जिद के आसपास पुलिस फोर्स सलाद कर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, नगर की आदर्श नगर कॉलोनी में सुनहरी मस्जिद स्थित है। शनिवार सुबह मस्जिद में लोग फजर की नमाज अदा करने गए थे। इसी दौरान परिसर में एक पत्र पड़ा मिला। पत्र में लिखा था यदि मस्जिद से लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो लाशें गिनने के लिए तैयार रहना। पत्र मिलने के बाद हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी सूचना मुरादनगर थाने को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुकेश कुमार भारी पुलिस फोर्स के पास मस्जिद में पहुंच गए। इस संबंध में एडवोकेट वसीम ने मुरादनगर थाने में तहरीर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button