मुजफ्फरनगर जिला कारागार को मिला आईएसओ सर्टिफिकेट, देश में पहली जीरो करप्शन जेल बनी

मुजफ्फरनगर/उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जेल को ISO-37001 रिश्वत रोधी प्रबंधन प्रणाली प्रमाणन से सम्मानित किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि मुजफ्फरनगर भारत की पहली जेल है, जिसे यह प्रमाण पत्र दिया गया है। जिला मस्जिस्ट्रेट अरविंद मल्लप्पा बंगारी और जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।
आईएसओ के एक वरिष्ठ ऑडिटर धीरेंद्र शुक्ला ने कहा कि छह महीने तक सर्वेक्षण करने और जेल के कैदियों और उनके परिजनों से बात करने के बाद मुजफ्फरनगर जेल को रिश्वत विरोधी प्रणाली प्रमाणन के लिए योग्य पाया गया। मुजफ्फरनगर जेल में जीरो करप्शन पाया गया। नवंबर 2022 में आईएसओ 9001:2000 प्रमाण पत्र मिला था, जोकि गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के लिए दिया गया था।
जेल अधीक्षक ने कहा कि कैदियों के लिए जेल में स्वास्थ्य, शिक्षा, मनोरंजन, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और कानूनी सलाह के लिए छह कमेटियां बनाई गई हैं। जेल अधिकारियों की देखरेख में साप्ताहिक बैठकें और चौपालों का आयोजन किया जाता है, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर कैदी चर्चा करते हैं। वहीं, डीएम ने इसको एक गौरवपूर्ण क्षण बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button