‘लोकसभा चुनाव 2024 में 400 से ज्यादा सीटें जीतकर राजीव गांधी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं पीएम मोदी’

2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले तमाम मीडिया संगठन जनता के मन की बात जान रहे हैं, सर्वेक्षण कर रहे हैं और अनुमान लगा रहे हैं कि फलां पार्टी को फलां सीटें मिल सकती हैं। अनुमानों में सीटों की संख्या भी बताई जा रही है और मतों का प्रतिशत भी बताया जा रहा है। साथ ही बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री पद के संभावित उम्मीदवारों के बारे में जनता क्या राय रखती है। इसके अलावा विभिन्न दल और गठबंधन भी अपनी अपनी जीत के दावे अभी से करने लगे हैं। भाजपा का कहना है कि वह पिछली बार के अपने आंकड़े 303 को पार करेगी वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया मान कर चल रहा है कि इस बार एकजुट विपक्ष स्पष्ट बहुमत हासिल करके मिलीजुली सरकार बनायेगा।
लेकिन सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अश्विनी उपाध्याय ने दावा किया है कि भाजपा इस बार 303 नहीं बल्कि 400 के भी पार जायेगी। उन्होंने संभावना जताई है कि 1984 में राजीव गांधी के नेतृत्व में 404 सीटें जीतकर कांग्रेस ने जो रिकॉर्ड बनाया था वह 2024 में भाजपा तोड़ सकती है। उन्होंने कहा कि मैं इस वर्ष अब तक 80 जिलों में गया हूँ और इस वर्ष के अंत तक यह आंकड़ा 100 जिलों का हो जायेगा। उन्होंने कहा कि मैं पिछले वर्ष भी 100 जिलों में गया था।
भारत के पीआईएल मैन के रूप में विख्यात अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि कॉलेजों, सामाजिक-धार्मिक संगठनों और विभिन्न क्षेत्रों में जनता खासकर युवाओं के साथ संवाद के बाद मैं इस निष्कर्ष पर पहुँचा हूँ कि 300 सीटें तो भाजपा अपने विकास के बल पर ही ले आयेगी। उन्होंने कहा कि यदि मोदी सरकार कानूनों में सुधार का सिलसिला जारी रखे और अपराध पर नियत्रंण के लिए कुछ और कड़े कानून बन जायें तो भाजपा को अकेले दम पर 400 से ज्यादा सीटें जीतने से कोई नहीं रोक सकता।
                                                                                                                                                                                        नीरज कुमार दुबे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button