कानपुर के हुक्का बार में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, 8 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस

कानपुर,(उत्तर प्रदेश)। कानपुर में बर्रा थाना क्षेत्र के एक हुक्का बार में एक डॉक्टर दंपती की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया गया। बच्ची के पिता ने तीन नामजद आरोपियों समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 साल की बेटी को विनय ठाकुर ने शुक्रवार को कर्रही के एमजी कैफे (हुक्का बार) में बुलाया था, जहां उसने उसे शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके दोस्तों ने भी उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने विरोध किया तो उसका वीडियो बना लिया और उसकी पिटाई कर दी। मामले की शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बेटी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने पिता को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो ऐक्ट, मारपीट और डराने-धमकाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नौबस्ता एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और बर्रा इंस्पेक्टर को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शहर में फूड कैफे के नाम से एक दर्जन से अधिक हुक्का बार चल रहे हैं। हुक्का बार संचालक अमीर परिवारों की किशोरियों को निजता के नाम पर केबिन मुहैया कराते हैं। एसीपी ने कहा कि हुक्का बारों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button