बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, वाराणसी से लड़ेंगे पीएम मोदी, राजनाथ-अमित शाह को भी टिकट

नई दिल्ली/एजेंसी। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 195 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा के उम्मीदवारों की यह पहली सूची है। इस सूची में सबसे ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। इसमें 28 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है जबकि 50 से कम उम्र के 47 युवाओं को टिकट दिया गया है। भाजपा की सूची में दो पूर्व मुख्यमंत्री का भी नाम शामिल है। भाजपा की पहली सूची में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ 34 मंत्रियों के भी नाम है। लखनऊ से राजनाथ सिंह चुनाव लड़ेंगे जबकि अमेठी से स्मृति ईरानी पर एक बार फिर से भाजपा ने दांव लगाया है।
अरुणाचल पश्चिम से किरण रिरिजू को टिकट मिला है। अमित शाह एक बार फिर से गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं उधमपुर से जितेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है। चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल का नाम है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी चुनाव लड़ेंगे। जबकि नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज को उम्मीदवार बनाया गया है। नवसारी से सीआर पाटील चुनाव लड़ेंगे। जम्मू से जुगल किशोर सिंह को भाजपा ने टिकट दिया है। मध्य प्रदेश के गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट दिया गया है। खूंटी से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उम्मीदवार होंगे। विदिशा से शिवराज सिंह चौहान को टिकट दिया गया है जबकि भोपाल से आलोक शर्मा चुनाव लड़ेंगे।
कोटा से ओम बिरला को टिकट दिया गया है। वहीं जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत चुनाव लड़ेंगे। अलवर से भूपेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि चित्तौड़गढ़ से सीपी जोशी को टिकट दिया गया है। बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल चुनाव लड़ेंगे। त्रिपुरा से बिप्लब कुमार देब को टिकट दिया गया है। मुजफ्फरनगर से संजीव कुमार बालियान को टिकट दिया गया है। रामपुर से घनश्याम लोधी चुनाव लड़ेंगे। गौतमबुद्ध नगर से महेश शर्मा को टिकट दिया गया है। मथुरा से हेमा मालिनी चुनाव लड़ेंगी जबकि एसपी सिंह बघेल को आगरा से फिर टिकट मिला है। बीजेपी ने केरल की मल्लापुरम सीट से डॉ अब्दुल सलाम, त्रिशूर से सुरेश गोपी, तिरुवनंतपुरम से केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर को टिकट दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button