बुलंदशहर में असली बाबू, जिसने दरोगा से भी रिश्वत ले ली, वीडियो वायरल

बुलंदशहर/उत्तर प्रदेश। यूपी के बुलंदशहर में कलेक्ट्रेट में तैनात एक बाबू का रिश्वत लेते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। प्रशासन के अधिकारी इस मामले में जांच कार्रवाई की बात कर रहे हैं।
वीडियो कलेक्ट्रेट कार्यालय में जे बाबू अजय शर्मा का बताया जा रहा है। बाबू का रुपए लेते हुए किसी ने उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो चार दिन पुराना बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि पुलिस किसी आरोपी को पकड़ती है तो उन्हें माल बरामद या शस्त्र बरामद करने के बाद जे बाबू के यहां पर रिकॉर्ड चढ़वाना पड़ता है। इसकी एवज में बाबू दरोगा से रुपए ले रहे हैं।
इस वीडियो ने प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मचा दी है। इससे कलेक्टरेट में भ्रष्टाचार की पोल खोलकर रख दी है। इस वीडियाे का संज्ञान लेते हुए बाबू के खिलाफ जांच बैठा दी है। इस घटना से पूरे जिला प्रशासन में खलबली मच गई है।
जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद पूरे प्रकरण की जांच करवाई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button