अफ्रीका की कंपनी में 6 महीने से बंधक है आगरा का तुषांत, घरवालों को भेजा मारपीट का वीडियो

आगरा/उत्तर प्रदेश। ताजनगरी के शाहगंज इलाके का रहने वाला एक युवक पश्चिमी अफ्रीका के देश गिनी में बंधक है। पिता और भाई युवक की वापसी के लिए अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे पिता मुकेश कुमार ने बताया कि बेटे ने फोन पर अपने बंधक बने होने की जानकारी दी थी। बेटे की वापसी की लिए उन्होंने पीएम और सीएम को भी पत्र लिखा है।
शाहगंज अलबतिया रोड के रहने वाले मुकेश कुमार ने बताया कि उनके बेटे तुषांत बंसल को विदेश में नौकरी का कॉल आया था। वर्ष 2021 में उसका फोन पर इंटरव्यू हुआ था। इसके बाद उसने अपना पासपोर्ट बनवा लिया। अक्टूबर 2021 में वह पश्चिमी अफ्रीका के देश गिनी चला गया। दो साल सब कुछ ठीक चला। करीब 6 महीने पहले उनके बेटे का कॉल आया था कि उसे यहां बंधक बना लिया गया है। कंपनी वाले बंधक बनाकर जबरन काम करवा रहे हैं। इसके बाद से उनका तुषांत से कोई संपर्क नहीं हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button