नोएडा में बारिश के साथ इतने ओले पड़े कि सड़कों पर बिछ गई सफेद चादर

नोएडा। नोएडा में भारी बारिश ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी। शनिवार दोपहर अचानक कई इलाकों में तेज बारिश होने लगी। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। बारिश के साथ-साथ ओले भी पड़ने लगे। ओलों की बारिश से खाली स्थानों और सड़कों पर सफेद चादर बिछी हुई नजर आई। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने के कारण लगातार उत्तर प्रदेश के आसमान में बादल छाए हुए हैं। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ से लेकर बाराबंकी तक बारिश का असर दिखा था।

नोएडा में सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। 11 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। दोपहर में अचानक हवा की रफ्तार 29 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार पर पहुंच गई। इसके बाद आसमान में छाए बादल घने हो गए। हवा की तेज रफ्तार ने मौसम को अचानक बदल दिया। इसके बाद बेमौसम बरसात हुई। करीब 5 मिलीमीटर बारिश होने की बात मौसम विभाग की ओर से कही जा रही है।

नोएडा में दोपहर बाद बारिश शुरू हुई और देखते ही देखते ओले पड़ने लगे। बाहर में मौजूद लोगों को बचने का भी मौका नहीं मिला। ओलावृष्टि में फंसे लोगों को चोट भी आईं। मौसम विभाग ने नोएडा में शनिवार की शाम को भी बारिश की संभावना जताई है। आसमान में बादल छाए रहने और बारिश जैसी स्थिति के बनने को लेकर लोगों को अपने साथ छाता लेकर जाने की सिफारिश की गई है।

नोएडा को लेकर मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान में मध्यम गति से हवा चलने का अनुमान है। इस दौरान बारिश भी हो सकती है इस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button