गाजियाबाद के खोड़ा में ब्यूटी पार्लर में कराया जा रहा था धर्मांतरण, तीन गिरफ्तार

गाजियाबाद ब्यूरो। खोड़ा थाना क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर के अंदर धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने पादरी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तीनों ने एक महिला को बहला फुसला कर उसका धर्मांतरण कराने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने तीनों को पुलिस के हवाले कर शुक्रवार देर रात खोड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। खोड़ा मधु विहार निवासी सुनीता अरोड़ा ने बताया कि उनके पड़ोस में बबीता नाम की महिला ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। बबीता ने उन्हें मूल रूप से केरल के रहने वाले हाल पता दिल्ली मयूर विहार फेस दो निवासी अब्राहिम और रीबा से मिलाया था। अब्राहिम ने अपने आप को दिल्ली के एक चर्च में पादरी होना बताया। तीनों ने सुनीता को ब्यूटी पार्लर में होने वाली प्रार्थना में शामिल होने का आग्रह किया था। वह शुक्रवार को उनके स्टाफ की ओर से बुलाने पर ब्यूटी पार्लर गईं तो वहां पर सात-आठ लोग प्रार्थना कर रहे थे। हाथों में किताब लिए बैठे लोगों को पादरी प्रार्थना करा रहा था और लोग आमीन-आमीन बोल रहे थे। वहीं अब्राहिम ने सुनीता को यीशु के दर्शन कराने की बात कही, लेकिन इससे पहले सुनीता के गले पड़े कृष्ण भगवान के लॉकेट को उतारने और अपने देवी-देवाताओं के फोटो घर से बाहर निकालने की बात कही। ऐसा करने पर ही यीशु के दर्शन होने पर जोर दिया। सुनीता के विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी दी। आरोप है कि सुनीता का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया। उन्होंने अपने लोगों को बुलाकर तीनों आरोपियों को पकड़ा और खोड़ा थाने लेकर पहुंचे।

मजदूर वर्ग को लक्ष्य बना करा रहे धर्मांतरण
सुनीता ने बताया कि सात आठ माह से किराये की दुकान में गार्जियस पार्लर एंड कॉस्मेटिक के नाम से ब्यूटी पार्लर चल रहा है। दुकान का सामान्य पार्लर के रूप में उपयोग किया जाता है, लेकिन प्रार्थना के समय पार्लर के अंदर वाले कमरे से कुर्सी आदि को हटा दिया जाता था। उसके अंदर ही प्रार्थना सभा की जाती थी। उनके पार्लर पहुंचने पर भी अंदर लोगों को प्रार्थना कराई जा रही थी। स्टाफ के रोकने के पर वह नहीं रुकी और अंदर ही चली गईं थी। उसके बाद ही पादरी ने गले से लॉकेट आदि उतारने के लिए बोला था। शुरुआत से ही तीनों का व्यवहार हिंदू धर्म को लेकर अलग दिखा। उन्होंने आरोपियों और उनके साथियों से जान का खतरा होना बताया है। हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में कितने लोगों का धर्मांतरण कराया है इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस को पार्लर से भी कुछ नहीं मिला है। अब्राहिम और रीबा दोनों क्रिश्चियन हैं, जबकि एक साल पहले बबीता का धर्मांतरण हुआ है। तीनों ने पूछताछ में केवल प्रार्थना कराए जाने की बात स्वीकार की है।
खोड़ा और आसपास के क्षेत्र में सुनीता का राजनीतिक प्रभाव है। वह पूर्व में महिला मोर्चा अध्यक्ष खोड़ा व वर्तमान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका हैं। इस कारण लोग सुनीता के संपर्क में रहते हैं। सुनीता के संपर्क का लाभ उठाने के लिए ही बबीता उनको जोड़ना चाहती थीं। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button