राम की नगरी अयोध्या में देह का व्यापार, चार युवतियों समेत 8 गिरफ्तार

अयोध्या/उत्तर प्रदेश। प्रभु राम की नगरी में देह का व्यापार हो रहा था, पुलिस ने इस मामले में चार युवतियों समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिस्मफरोशी का यह धंधा किराए के मकान में फल फूल रहा था। देह व्यापार की धंधे में पकड़ी गई युवतियों में बिहार और देवरिया की भी युवतियाँ शामिल हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित हो चुकी प्रभु राम की नगरी अयोध्या में अनैतिक धंधे भी फलने-फूलने लगे हैं। नगर कोतवाली पुलिस को काफी दिन से अयोध्या के अलग-अलग स्थान पर जिस्मफरोशी की सूचना मिल रही थी। इस पर नगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कौशलपुरी व सरस्वतीपुरम में छापामारा।
पुलिस ने देह व्यापार के मामले में अलग-अलग स्थानों से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें चार पुरुष व चार महिलाएं शामिल हैं। पुलिस टीम ने पहले कौशलपुरी कालोनी के एक मकान में छापेमारी की वहां से एक महिला को पुरुष के साथ पकड़ा गया। उस महिला से पूछताछ के बाद देवकाली स्थित सरस्वतीपुरम कालोनी में भी पुलिस ने छापा मारकर छह लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में दबोचा।
सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ में पता चला है कि देहव्यापार के इस गिरोह की सरगना सोहावल की निवासी एक वृद्ध महिला है। उसे भी गिरफ्तार किया गया है। सीओ सिटी ने कहा कि इस गिरोह में बिहार और देवरिया की भी महिलाएं शामिल हैं। सीओ सिटी श्री सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवतियों समेत सभी को जेल भेज दिया गया है।
सीओ सिटी ने बताया कि पूछताछ में कई और खुलासे हुए हैं, यह भी पता चला है कि यह धंधा किराए के कमरे में संचालित हो रहा था। भवन स्वामी को भ्रम में रखकर महिला करीब दो वर्षों से देह व्यापार करवा रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button