एमपी पुलिस का हैरतअंगेज कारनामा, कांस्टेबल ने सीपीआर देकर सांप की बचाई जान

नर्मदापुरम/मध्य प्रदेश। सीपीआर देकर इंसानों की जान बचाने की कई घटनाएं आपने देखी होंगी, लेकिन आज हम आपको एक हैरत अंगेज घटना के बारे में बता रहे हैं। एक सांप को सीपीआर देकर उसकी जान बचाई गई है। लोगों का दावा है कि सांप को सीपीआर देकर जान बचाने का यह देश का पहला मामला है।
बताया जा रहा है कि मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पड़ोसी जिला नर्मदापुरम का है। जिले के सेमरी हरचंद कस्बे में पुलिस कांस्टेबल अतुल शर्मा ने सीपीआर देकर सांप की जान बचाने का यह अद्भुत कारनामा करके दिखाया है।
दरअसल, सेमरी हरचंद नर्मदापुरम और पिपरिया के बीच एसएच 22 पर स्थित एक कस्बा है। यहां पर एक सांप पाइप लाइन में फंस गया था। उसे निकालने के लिए स्थानिय लोगों ने कीटनाशक को पानी में मिलाकर पाइपलाइन में डाल दिया गया। इससे सांप बेहोश हो गया। जिसके बाद पुलिस कांस्टेबल अतुल ने सांप को सीपीआर दिया। जिससे सांप की जान बच गई। बाद में सांप को मुक्त कर दिया गया। बताया जाता है कि अतुल 2008 से लगभग 500 सांपों का रेस्क्यू कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button