दुर्गा पंडाल में महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले शोहदे पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

सत्येंद्र शुक्ला,(फतेहपुर/उत्तर प्रदेश)। खखरेरु थाना क्षेत्र के दरियामऊ स्थित दुर्गा प्रतिमा पंडाल में आने जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील हरकत व आपत्तिजनक कमेंट्स करने वाले एक शोहदे को स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस नें पकड़ कर थाने ले आई। इस दौरान पुलिस नें कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया। प्रशासन द्वारा नवरात्रि पर्व को शांतिपुर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए सरकार की गाइडलाई का पालन करते हिय पुलिस प्रशासन विशेष अभियान शुरू किया हैं। जहां दुर्गा पंडालो में स्कूल कालेजों में जाकर पुलिस टीम अर्जकता फहलाने वाले शोहदों की पहचान कर रहीं हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के दरियामाऊ स्थित दुर्गा पंडाल में अर्जुन सोनकर पुत्र शीतल प्रसाद, निवासी विजयीपुर थाना किशनपुर आते जाते महिलाओं को देखकर अश्लील हरकत व उन्हें गंदे कमेंट्स करता हैं। जिसकी सूचना लोगों नें स्थानीय पुलिस को दी पुलिस के पहुंचनें के बाद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और पुलिस द्वारा युवक को पकड़ कर थाने लाया गया। जहां सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे के कार्रवाई की गई। इस संबंध में थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह, नें बताया की अश्लील हरकत करने वाले युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई हैं।




