बांदा में कुर्बानी से पहले बकरे चोरी, लग्जरी कार में लेकर चोर फरार, पुलिस कर रही तलाश
Goats stolen before sacrifice in Banda, thieves absconded in a luxury car, police is searching

बांदा/उत्तर प्रदेश। बांदा में बकरीद से पहले ऐसा कांड हो गया कि मोहल्ले वाले अब तक बकरे-बकरे कर रहे हैं। मर्दन नाका इलाके में मोहम्मद नजीब के दो बकरे चोरी हो गए। वो भी किसी ठेले या बाइक से नहीं, सीधे एक चमचमाती लग्जरी कार में बैठाकर ले जाए गए। नजीब भाई के मुताबिक, उन्होंने अपने बकरे लोहे के जाल में बांधकर रखा था। बकरों का लोहे के जाल से बंधे होने से नजीब निश्चिंत थे कि बकरों को कोई कुछ नही करेगा। लेकिन बकरे चोर सुबह-सुबह लग्जरी कार से आए, फिल्मी स्टाइल में रस्सी काटी, बकरे उठाए और धड़धड़ाते हुए निकल लिए।
नजीब को जब आवाज आई तो चिल्लाते हुए बाहर निकले, तब तक चोर उनकी बकरे लेकर फरार हो चुके थे। बकरे चोरी की घटना पुलिस चौकी से बस 50 मीटर दूरी पर हुई। घटना के बाद जब पुलिस वाले पहुंचे और आसपास के सीसीटीवी देखे, तो उन्हें एक चमचमाती कार बकरों के साथ जाती नज़र आई। अब पुलिस उस कार की तलाश में जुट गई है।
कोतवाली नगर के थानेदार बलराम सिंह ने कहा है कि सीसीटीवी देखकर कार का नंबर नोट कर लिया गया है, जल्द से जल्द चोर गिरफ्त में होंगे।




