आजमगढ़ में नकली नोट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

आजमगढ़/ उत्तर प्रदेश। आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में नकली नोट छापने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से एक लाख 12 हजार 800 रूपए के नकली नोट, नोट छापने का प्रिंटर, कागज और बाइक भी बरामद हुई है। आरोपी नकली नोटों को छापकर बाजार में इसको चला रहे थे। जिले की पुलिस और एसओजी टीम को लगातार इस मामले के इनपुट मिल रहे थे। इसी इनपुट के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्लान बनाया। उसी के तहत आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। जिले की सर्विलांस सेल लगातार आरोपियों को ट्रैक करने में जुटी हुई थी। इसी के तहत आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी है।
प्रभारी निरीक्षक फूलपुर गजानन्द चौबे अपने हमराहियों के साथ कौड़िया बाजार में मौजूद थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दुर्वाषा मोड़ ग्राम सदरपुर बरौली के पास से एक मोटरसाइकिल पर बैठे दो व्यक्तियों को पकड़ लिया। पकड़े गए मो. सादिक (24) खण्डवारी थाना सरायमीर और मो. शाद उर्फ बादल (20) धन्नीपुर बहाव थाना फूलपुर के निवासी हैं। इनके कब्जे से नकली भारतीय मुद्रा 1,12,800 रुपये, नोट छापने का एक प्रिन्टर कैनन, नोट छापने का कागज, दो अर्द्धनिर्मित नोट छपा हुआ कागज, 2 मोबाइल, 740 रुपये और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में तस्करों ने कई चौंकाने वाली खुलासे किए हैं। तस्करों ने बताया कि वे लोग कलर प्रिन्टर से असली नोट बनाते थे। नकली नोटों को बाजार में दुकान वालों को धोखे से देकर असली के रूप में उपयोग करते थे। इसके अलावा नकली नोट विभिन्न ग्राहकों को सप्लाई भी करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button