दो लाख की इनामी महिला नक्सलियों समेत 6 ने किया सरेंडर

सुकमा/छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में दो इनामी महिला नक्सलियों समेत छह नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला नक्सली तेलाम गीता (35) और मुचाकी सोमे (24) समेत छह नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
दरअसल, सुकमा जिले के दो महिला नक्सली पर पुलिस ने दो लाख रुपए का इनाम रखा था। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि नक्सली गीता पर दो लाख रुपये तथा सोमे एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने पूना नर्कोम अभियान (नई सुबह, नई शुरुआत) से प्रभावित होकर तथा माओवादी नेताओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार से तंग आकर हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है।
उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर जिले में कई नक्सली घटनाओं में संलिप्त होने का आरोप है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी। बता दें कि इसके पहले भी एक नक्सली दंपति ने आत्मसमर्पण किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button