बच्चों को खाना खाते देख जमीन पर बैठ गए कलेक्टर, थाली लेकर उन्हीं के साथ किया लंच

भोपाल,(मध्य प्रदेश)। यूं तो कई अधिकारी आते हैं और जाते हैं। लेकिन कुछ आईएएस-आईपीएस अधिकारी ऐसे होते हैं जिनकी काम करने की शैली लोगों को पसंद आती है। एक ऐसा ही नजारा राजधानी भोपाल में शनिवार को देखने को मिला। जहां पर कलेक्टर आशीष सिंह का एक सौम्य रूप देखने को मिला। आपको बता दें कि कलेक्टर शनिवार को भोपाल के अलग-अलग आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान वे एक आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचे और बच्चों के साथ ही जमीन पर बैठ गए। उन्होंने बच्चों से बात की और खाने के स्वाद के बारे में सवाल भी किया। कलेक्टर ने बच्चों से पूछा कि खाना कैसा लग रहा है, जवाब में बच्चों ने कहा- अच्छा लग रहा है।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों को कलेक्टर को शिकायत मिल रही थी कि भोपाल के आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को गुणवत्ताहीन आहार दिया जा रहा है। इस शिकायत की जांच के लिए कलेक्टर खुद मैदान में उतरे और आंगनवाड़ी केंद्र पहुंच गए। यहां पर कलेक्टर आशीष सिंह ने बच्चों के साथ खाना खाया और गुणवत्ता की जांच की।

बच्चों से किए कई सवाल
उन्होंने अधिकारियों को तलब करते हुए कहा कि बच्चों के भोजन की गुणवत्ता में किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। भोजन करते समय कलेक्टर ने बच्चों से अलग-अलग विषयों पर संवाद भी किया। कलेक्टर के सवालों का जवाब बच्चों ने दिया। वहीं, कलेक्टर को अपने बीच पाकर बच्चे काफी खुश नजर आए।
बच्चों को दिया जाता है भोजन
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल की 25 आंगनबाड़ियों के बच्चों को भोजन परोसने की जिम्मेदारी अक्षयपात्र फाउंडेशन को सौंपी है। अक्षय पात्र फाउंडेशन 25 आगनवाड़ी के बच्चों को भोजन उपलब्ध करवा रहा है। इसी भोजन की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं को जांचने कलेक्टर ने निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि खाने में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button