दिल्ली-एनसीआर वालों की बल्ले-बल्ले! गाजियाबाद से मुंबई के लिए शुरू हुई सीधी फ्लाइट
People of Delhi-NCR are very happy! Direct flight from Ghaziabad to Mumbai has started

गाजियाबाद। हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल से सोमवार को मुंबई के लिए उड़ान सेवा शुरू हो गई। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट ने उड़ान भर ली है। पहली फ्लाइट गाजियाबाद से मुंबई और दूसरी फ्लाइट हिंडन से बेंगलुरु के लिए शुरू हुई।
फ्लाइट दोपहर 12 बजे मुंबई से हिंडन पहुंची। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट ने एक बजे हिंडन से मुंबई के लिए उड़ान भरी। अधिकारियों का दावा है कि पहले दिन 90 फीसदी सीटें फुल रहीं। बेंगलुरु के लिए यात्री अधिक होने के कारण दूसरी फ्लाइट शुरू की गई। हिंडन एयरपोर्ट के निदेशक उमेश यादव ने बताया कि गोवा, कोलकाता, बेंगलुरु के बाद अब एयर इंडिया सोमवार से मुंबई के लिए भी सेवा शुरू करेगी। बेंगलुरु के लिए भी एक और सेवा शुरू होगी।
यहां यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से लोग यहां यात्रा करने आ रहे हैं।




