रामनगर में मतदान केन्द्रों पर लगी लंबी कतारें,वोटिंग को लेकर लोगो में उत्साह

नैनीताल। रामनगर विधानसभ चुनाव मे सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ और लोगों मे मतदान के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला। जहाँ चुनाव में बुजुर्ग, विकलाँग, महिलाओ युवती ओर युवक नये वोटर पहली बार चुनाव में मतदान करने मतदान स्थल पर पहुँचे है वही विधानसभा चुनाव में सुबह से ही भारी भीड़ मतदान स्थलों पर मतदाताओं की देखने को मिली।

उम्मीद जतायी जा रही है कि जैसे जैसे दिन चढ़ेगा वैसे-वैसे मतदाताओं की संख्या अधिक देखने को मिलेगी वही प्रशासन की माने तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे है किसी भी असामाजिक तत्व को माहौल बिगाड़ने पर बख्शा नहीं जायेगा। उनका कहना है कि चुनाव शान्ति पूर्ण ढंग से चल रहा है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत में 61 विधानसभा क्षेत्र रामनगर के मतदान केंद्र व पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button