दिल्ली के राजौरी गार्डन में फोर्ड एंडेवर और बीएमडब्ल्यू के बीच दबकर बाइक सवार की हुई मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के राजौरी गार्डन थाना इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। एक्सीडेंट का यह मामला आज दिन में दस बजे के आसपास सामने आया है। जिसमें एक फोर्ड एंडेवर गाड़ी ने बाइक को पहले पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और फिर वह बाइक आगे जा रही बीएमडब्ल्यू गाड़ी में पीछे से जाकर टकरा गई।क्योंकि बाइक टक्कर लगने के बाद अनबैलेंस हो गई थी। जिसमें बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बीएमडब्ल्यू का पीछे का हिस्सा भी डैमेज हो गया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग बाइक सवार को दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की पहचान 65 साल के किशन लाल के रूप में हुई है। वह साउथ दिल्ली के तिगड़ी, खानपुर के रहने वाले थे।
डीसीपी वेस्ट विचित्र वीर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिस गाड़ी ने टक्कर मारी थी। उसकी पहचान कर ली गई है और उसपर दो लोग सवार थे। गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है और गाड़ी चला रहे शख्स को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की लीगल कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button