गोवा अग्निकांड मामले में सावंत सरकार का एक्शन, लूथरा भाइयों के नाइट क्लब पर चला बुलडोजर

लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ इंटरपोल का ब्लू नोटिस जारी

गोवा। गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग के बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के आदेश के बाद नाइट क्लब को जमीदोंज करने का काम शुरू हो गया है। इसी निर्देश के तहत लूथरा ब्रदर्स के रोमिया लेन बीच स्थित क्लब पर भी बुलडोजर चलाया जा रहा है।
वागाटोर इलाके में मौजूद रोमियो लेन रेस्टोरेंट का एक हिस्सा तोड़ा जा रहा है। बता दें इसके मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा हैं। ये दोनों ही रोमियो लेन के पास बर्च के भी मालिक हैं, जहां 7 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की जान चली गई थी।
गोवा पुलिस ने मुख्य आरोपी और गोवा नाइट क्लब के मालिकों सौरभ और गौरव लूथरा के खिलाफ इंटरपोल ब्लू नोटिस जारी करने के लिए सीबीआई से संपर्क किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि वे देश छोड़कर भाग गए थे। इंटरपोल ब्लू नोटिस किसी व्यक्ति की पहचान, लोकेशन या क्रिमिनल जांच के संबंध में उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए जारी किया जाता है।
भगोड़े को हिरासत में लेने के लिए रेड नोटिस तभी जारी किया जा सकता है जब चार्जशीट फाइल हो जाए और वॉन्टेड व्यक्ति के खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी हो जाए। गोवा टूरिज्म के डिप्टी डायरेक्टर धीरज वागले ने कहा, ‘हम बीच की तरफ से अतिक्रमण को तोड़ देंगे। तोड़ा जाने वाला कुल एरिया 198 स्क्वायर मीटर है। बता दें गोवा अग्निकांड के बाद क्लब के दोनों मालिक दिल्ली के रास्ते थाईलैंड भाग गए हैं। अब उनका नाम इंटरपोल की लिस्ट में आ चुका है। पुलिस उन्हें भारत वापस लाने की कोशिश में लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button