हरियाणा में राहुल गांधी से मिले राकेश टिकैत,यूपी में यात्रा में नहीं हुए थे शामिल

कुरुक्षेत्र,(हरियाणा)।  कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल हरियाणा में है। इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी और किसान नेता राकेश टिकैत की मुलाकात हुई है। हालांकि, राकेश टिकैत उत्तर प्रदेश में इस यात्रा में शामिल नहीं हुए थे। कांग्रेस की ओर से राकेश टिकैत को यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया गया था। हालांकि उस वक्त राकेश टिकैत ने यात्रा में शामिल होने से इंकार कर दिया था। उस वक्त राकेश टिकैत ने साफ तौर पर कहा था कि वह भारत जोड़ो यात्रा में भाग नहीं लेंगे। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा था कि राहुल गांधी के मार्च में कार्यकर्ता भाग लेने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन अध्यक्षों के पद से ऊपर के पदाधिकारी इस में भाग नहीं लेंगे।

आपको बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी को पहुंची थी। दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख नरेश टिकैत ने भी राहुल गांधी को उनकी यात्रा के लिए बधाई पत्र दिया था। नरेश टिकैत ने कहा था कि यह यात्रा 100 दिन वैचारिक क्रांति लेकर आए हैं। उन्होंने इस यात्रा को प्रेरणादायक पर बताया था। साथ ही साथ कहा था कि इस यात्रा ने किसानों के मुद्दे को उजागर किया है। यह स्वतंत्र भारत के लिए वैसे ही प्रेरणादायक है जैसे महात्मा गांधी ने दांडी मार्च किया था और स्वतंत्रता से पहले देश को प्रेरित किया था। इससे पहले पूर्व सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर और रक्षा सेवा से सेवानिवृत्त कई शीर्ष अधिकारी रविवार को राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ में शामिल हुए थे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ समाज में फैलाई जा रही नफरत और भय के साथ-साथ बेरोजगारी एवं महंगाई के खिलाफ है। गांधी ने यात्रा को लेकर कहा, ‘‘हम इसे ‘तपस्या’ के रूप में देख रहे हैं।’’ उन्होंने सलाह दी कि पैदल मार्च तपस्या और आत्म-चिंतन के लिए है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस तपस्या में विश्वास करती है जबकि भाजपा पूजा का संगठन है।’’ कांग्रेस मे पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा और आरएसएस तपस्या का सम्मान नहीं करते हैं, बल्कि वे चाहते हैं कि उनकी पूजा करने वाले लोगों का ही सम्मान हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button