पतली कमरिया मोरी हाय हाय गाने पर रील बनाने वाली 4 महिला सिपाहियों को किया सस्पेंड

अयोध्या,(उत्तर प्रदेश)। अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि के परिसर में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात 4 महिला सिपाहियों को पहले लाइन हाजिर किया गया था। इन महिला सिपाहियों ने ड्यूटी के दौरान एक इंस्टाग्राम रील को शूट किया था। अब वायरल गाने पर शूट की गई रील को देखकर पुलिस विभाग ने इन सभी पर ऐक्शन लेते हुए सभी सस्पेंड कर दिया है।

अयोध्या में राम जन्मभूमि की सुरक्षा में 4 महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान इन सभी ने पतली कमरिया मोरी पर रील बनाया था। रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके चलते एसएसपी मुनिराज ने महिला सिपाहियों को ड्यूटी पॉइंट पर मनोरंजन करने और ड्यूटी को गंभीरता से न लेने पर लाइनहाजिर करने के बाद अब सभी को सस्पेंड कर दिया गया है।। कविता पटेल, कामिनी कुशवाहा, कशिश साहनी और संध्या सिंह को सस्पेंड किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा पंकज पाण्डेय की रिपोर्ट के आधार पर ड्यूटी प्वाइंट पर मौजूद महिला आरक्षियों द्वारा लापरवाही करने के मामले में सभी महिला आरक्षियों के खिलाफ निलम्बन की कार्यवाही की गयी है। बता दें कि राम जन्मभूमि परिसर में अस्थाई रामलला मंदिर के आसपास सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगती है. दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की जिम्मेदारी इन्हीं की होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button