भारतीय फुटबॉल में फैली निराशा, सिंगापुर से करारी शिकस्त झेलकर एएफसी एशियाई कप से बाहर हुई ‘ब्लू ब्रिगेड’

स्पोर्ट्स डेस्क/नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम मंगलवार को तीसरे दौर के क्वालीफिकेशन मैच में सिंगापुर से 1-2 से हारकर 2027 एएफसी एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही। सिंगापुर ने मिडफील्डर सोंगउईयंग के दो गोलों की मदद से जीत दर्ज की। लालियांजुआलाचांगटे के 14वें मिनट के गोल के बाद 44वें मिनट में सोंग ने मैच को बराबरी पर ला दिया। फिर 58वें मिनट में उन्होंने टीम को 2-1 से आगे कर दिया। भारत की हार के बाद एआइएफएफ के पूर्व महासचिवशाजीप्रभाकरण ने कहा कि हम 2019 के बाद पहली बार एएफसी एशिया कप में क्वालीफाई करने में विफल रहे। ये दुर्भाग्यपूर्ण है। कभी नहीं सोचा था कि हमें ऐसा भी दिन देखना पड़ेगा जब हम महाद्वीपीयचैंपियनशिप के लिए तक क्वालीफाई करने में असफल रहेंगे।




